Home KORBA मिनीमाता बांगो बांध के 7 गेट खोले गए,बांध का जलस्तर 358.60M, 93.65%...

मिनीमाता बांगो बांध के 7 गेट खोले गए,बांध का जलस्तर 358.60M, 93.65% भराव

0
3

 

 

 

लगातार बारिश और पानी की अधिक आवक के कारण *मिनीमाता बांगो जलाशय* के गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने के लिए आज *सुबह 9:35 बजे* बांध के कुल *7 गेट* खोले हैं।

 

*कार्यपालन अभियंता श्री एस के भारती* ने बताया कि अभी बांध का लेवल *358.60 मीटर* और जल भराव *93.65%* हो गया है।

 

*कितना पानी छोड़ा जा रहा*

खोले गए गेट इस प्रकार हैं:

– *गेट न.3*: 0.40 मीटर

– *गेट न.4*: 0.50 मीटर

– *गेट न.5*: 0.50 मीटर

– *गेट न.6*: 0.50 मीटर

– *गेट न.7*: 0.50 मीटर

– *गेट न.8*: 0.50 मीटर

– *गेट न.9*: 0.40 मीटर

 

इन 7 गेटों से *18786 क्यूसेक* पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा *पावर प्लांट हाइडल* के द्वारा *9000 क्यूसेक* पानी छोड़ा जा रहा है।

 

इस प्रकार बांध से कुल *27786 क्यूसेक* पानी *हसदेव नदी* में छोड़ा जा रहा है।

 

*प्रशासन की अपील*

प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों से *सतर्क और सुरक्षित रहने* की अपील की है। हूटर बजाकर लोगों को सूचित किया जा रहा है।