Home छत्तीसगढ़ हाइवे पर पलटा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक, चालक की मौत, इधर...

हाइवे पर पलटा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक, चालक की मौत, इधर दो बाइकों की भिड़ंत में 5 लोग घायल

0
88

acn18.com   बालोद. जिले में रविवार की शुरुआत हादसों से भरी रही. अलग-अलग सड़क हादसे में 1 की मौत हुई और 6 लोग घायल हो गए. ये हादसे गुरुर थाना क्षेत्र और बालोद थाना क्षेत्र में हुए हैं.WhatsApp Image 2025 02 02 at 11.37.49 AM 1

गैस सिलेंडर से भरा ट्रक आज सुबह अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 30 पर पलट गई. हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. वहीं ट्रक की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा गांव की है.

Dead Accident

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से ट्रक गैस सिलेंडर लेकर रायपुर की ओर जा रही थी. जगतरा गांव में एक मंदिर के पास मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद ट्रक ट्रैक्टर से जा टकराई और नेशनल हाइवे पर पलट गई. इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. वहीं 1 राहगीर ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया. घायल युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया, जिसे हॉस्पिटल भेजा गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.ambulance

जिले में एक और सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए. बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम पडकीभाट के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो गई. हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं. तीन की हालात गंभीर बताई जा रही है. घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

 

error: Content is protected !!