Home KORBA तेज रफ्तार ट्रक घुसी घर में,दो वर्षीय मासूम की मौत,तीन लोग गंभीर...

तेज रफ्तार ट्रक घुसी घर में,दो वर्षीय मासूम की मौत,तीन लोग गंभीर रुप से घायल

0
179

Acn18.com/प्रदेश के सूरजपुर जिले में हुए जबरदस्त सड़क हादसे में एक दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में सामने आई इस घटना के बाद ईलाके में हड़कंप की स्थिती देखी जा रही है। बताया जा रहा है,कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा जिससे घर में सो रही मासूम बच्ची की जान चली गई वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

error: Content is protected !!