Home KORBA अज्ञात वाहन की ठोकर से राहगीर की मौत,मृतक की नहीं हो सकी...

अज्ञात वाहन की ठोकर से राहगीर की मौत,मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

0
105

Acn18.com/कोरबा जिले में सात के अंतिम वर्ष में सड़क हादसों का ग्राफ काफी बढ़ गया है। रोजाना कई हो रहे हैं,जिसमें लोगों की मौत हो रही है। बीती रात उरगा थाना के पास तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकार नहीं मिल सकी है। हादसे को अंजाम देने के बाद अज्ञात भारी वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है,जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!