Home KORBA कमानी पट्टी टूटने से यात्री बस सड़क से उतरकर घुसी खेत में,बच...

कमानी पट्टी टूटने से यात्री बस सड़क से उतरकर घुसी खेत में,बच गई पलटने से,यात्रियों के बीच मची चीख पुकार,अनफिट बसें धड़ल्ले से दौड़ रही सड़कों पर

0
145

Acn18.com/कोरबा जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब कोई हादसा ना होता हो। एक बार फिर से जटगा के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। पेंड्रा से कोरबा आ रही यात्री बस का कमानी पट्टा जटगा के पास टूट गया,जिससे बस मुख्य सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा घुसी और पलटने से बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। मदद के लिए यात्रियों के बीच चीख पुकार मचने लगी। बस के अंदर बड़ी संख्या में महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे सवार थे,जो सकुशल बताए जा रहे है। दूसरे बस के माध्यम सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पूछताछ के दौरान यात्रियों ने बताया,कि बस की स्थिती काफी खराब थी बावजूद इसके उसे सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है,इस दिशा में परिवहन विभाग किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे वाहनों को सड़कों पर चलने की अनुमति आखिर क्यों दिया जा रहा है इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

error: Content is protected !!