Home Uncategorized तेज रफ्तार बस और कार में जोरदार भिड़ंत, कई घायल

तेज रफ्तार बस और कार में जोरदार भिड़ंत, कई घायल

0
104

Acn18.com बालोद  : CG ACCINEDT : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 10 लोग घायल होने की खबर है, घटना इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर जाँच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, घोटिया चौक से डौण्डी पहुंच मार्ग के मध्य रानी माँ मंदिर के पास बस और कार की भिड़ंत में 10 लोग घायल हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए 108 से जिला हॉस्पिटल भेजा है. जहां घायलों का उपचार जारी है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

error: Content is protected !!