Home छत्तीसगढ़ NH-53 पर खड़े ट्रक में भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुआ...

NH-53 पर खड़े ट्रक में भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुआ खाक, कोडार के पास रात 2 बजे हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू. Video

0
4

Acn18. Com. महासमुंद से बड़ी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कोडार के पास देर रात खड़े ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक जलकर खाक हो गया। राहत की बात है कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। कोडार के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरा ट्रक धू-धूकर जलने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वहीं, तुमगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस आग लगने के कारणों के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

error: Content is protected !!