Home Astrology हिंदू नव वर्ष के मौके पर कोरबा शहर में निकली भव्य शोभायात्रा,हजारों...

हिंदू नव वर्ष के मौके पर कोरबा शहर में निकली भव्य शोभायात्रा,हजारों लोग उतरे सड़कों पर,झाकियां रही आकर्षण का केंद्र.video

0
130

Acn18.com/कोरबा शहर में हिंदू नव वर्ष का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दो संगठनों द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई,जिसमें शहर के हजारों लोग शामिल हुए। शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र विभिन्न राज्यों की झांकियां रही। शाम 6 बजे से शोभायात्रा का आयोजन किया गया,जिसका दीदार करने के लिए लोग देर रातक सड़कों पर मौजूद रहे।कोरबा में नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कोसाबाड़ी से शुरू होकर टीपी नगर तक निकली इस यात्रा में छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली।

 

शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। सीतामढ़ी गोमाता चौक से हिंदू संगठनों द्वारा निकाली गई दूसरी शोभायात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

केरल, पंजाब, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। छत्तीसगढ़िया राउत नाच ने भी लोगों का ध्यान खींचा। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह शरबत और पानी की व्यवस्था की।

शोभायात्रा के दौरान कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने जाम की स्थिति को संभाला। सुरक्षा के मद्देनजर चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल का नजारा देखने को मिला।

हिंदू नव वर्ष के मौके पर कोरबा शहर में निकली शोभायात्रा के दौरान सड़कों पर जिस तरह से लोगों का सैलाब देखने को मिला उसने एक बात साबित कर दिया,कि कोरबा में हिंदुत्व का नारा लगातार बुलंद हो रहा है। पुलिस की चाब चौबंद व्यवस्था के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।