Home KORBA सीएसईबी पूर्व कॉलोनी के एक मकान में लगी आग,जल गया काफी सामान....

सीएसईबी पूर्व कॉलोनी के एक मकान में लगी आग,जल गया काफी सामान. देखिए वीडियो

0
179

Acn18.com कोरबा/ कोरबा शहर में आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। शहर में रोजाना आग लग रही है,जिससे जान माल का नुकसान भी हो रहा है। रविवार की दोपहर एक बार फिर से सीविल लाईन थाना अंतर्गत सीएसईबी पूर्व कॉलोनी के मकान नंबर एसएफ 840 में आग लग गई। आग कैसे और क्यांें लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गई। आगजनी की घटना में काफी सामान जल गया है।

error: Content is protected !!