Home Uncategorized बारातियों से भरी कार नहर में गिरी…6 डूबेः दूल्हे का भतीजा और...

बारातियों से भरी कार नहर में गिरी…6 डूबेः दूल्हे का भतीजा और 2 भतीजी की मौत, 3 की तलाश जारी; 2 को बचाया

0
131

Acn18.com बुलंदशहरl बुलंदशहर में रविवार देर रात बरातियों से भरी कार नहर में गिर गई। हादसे में 3 की डूबने से मौत हो गई, जबकि 3 की तलाश जारी है। वहीं 2 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कार में 8 लोग सवार थे। हादसे में मरने वाले दूल्हे का भतीजा और दो भतीजी हैं। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ है।ककोड़ इलाके के शेरपुर गांव निवासी रोबिन की रविवार को अलीगढ़ के पिसावा में शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए रोबिन का भतीजा मनीष (22) अपने परिवार के साथ ईको कार में जा रहा था। उसके साथ उसकी बहन कांता (24), अंजलि (20), बुआ का लड़का प्रशांत (18), भांजी (17) और कैलाश (42) थे। जब कार जहांगीरपुर की कपना नहर के पास पहुंची। तभी पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में नीचे गिर गई।