Home छत्तीसगढ़ रजपुरी डैम में डूबने से 5 साल की मासूम की मौत, भाइयों...

रजपुरी डैम में डूबने से 5 साल की मासूम की मौत, भाइयों ने डर से छिपाई जानकारी

0
131

Acn18.comअंबिकापुर/ छत्तीसगढ़: सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरी स्थित डैम में डूबने से एक 05 वर्षीय मासूम बच्ची की दुखद मौत हो गई है। बच्ची अपने 08 और 06 वर्षीय दो बड़े भाइयों के साथ डैम में नहाने गई थी, जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची जब डैम में डूब रही थी, तो उसके दोनों भाई अनजान बने रहे। घटना के बाद डर के मारे दोनों भाइयों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी।
मासूम का शव डैम में तैरते हुए मिलने पर ग्रामीणों ने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस हृदय विदारक घटना के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं। सीतापुर पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!