Home छत्तीसगढ़ धमतरी में 10 फीट का अजगर निकलने से हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल...

धमतरी में 10 फीट का अजगर निकलने से हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

0
2

धमतरी। शहर के महिमासागर वार्ड स्थित रतन कॉलोनी में रविवार को करीब 10 फीट लंबा अजगर निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्पमित्र सूर्यकांत तिवारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत विभाग को सूचना दें।