spot_img

तेंदुए के हमले में बैल की मौत, पसान वन परिक्षेत्र के ग्राम लैंगी में सामने आई घटना, वन विभाग हुआ सतर्क

Must Read

Acn18.com/कटघोरा वनमंडल में पसान वनपरिक्षेत्र के ग्राम लैंगी में तेंदुए के हमले में एक बैल की मौत हो गई। कोठार में बंधे बैल पर जंगल से भटककर आए तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है।

- Advertisement -

कटघोरा वनमंडल में हाथियों के बाद तेंदुए ने आतंक मचाना शुरु कर दिया है। ग्राम लैंगी में जंगल से भटककर एक तेंदुआ रिहायशी ईलाके में पहुंच गया और कोठार में बंधे बैल पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई पूरी की। गांव में तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत का महौल देखा जा रहा है। जिस बैल की मौत हुई है वह मनोज सिंह नामक ग्रामीण की है। जिसके मुताबिक रात में उसने बैल को अपने कोठार में बांध रखा था। बैल की आवाज सुनकर जब उसने बाहर देखा तो उसके होश उड़ गए। बैल खून से लथपथ था और तेंदुआ उसके पास की मौजूद था। तेंदुए को देख मनोज नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुआ सका। इसके बाद उसने गांव के ग्रामीणों के साथ वनकर्मियों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे जिसके बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

जब राष्ट्रीय मुद्दे को लेकर भिड़ गए सैर करने वाले video

हमारे देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है अपने विचार व्यक्त करने की आजादी का ही प्रतिफल है की विषय...

More Articles Like This

- Advertisement -