Home KORBA कुसमुंडा खदान में गोली चलने से मचा हड़कंप,केबल चोरी करने पहुंचे चोरों...

कुसमुंडा खदान में गोली चलने से मचा हड़कंप,केबल चोरी करने पहुंचे चोरों पर सुरक्षाकर्मियों ने चलाई गोली,पुलिस कर रही मामले की जांच

0
255

Acn18.com/एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में एक बार फिर से गोली चलने की घटना ने सनसनी फैला दी है। हालांकि पुलिस ने गोलीकांड की घटना से इंकार कर दिया है लेकिन ग्रामीणों ने सुरक्षा एजेंसी त्रिपुरा रायफल्स द्वारा गोली चलाने की बात कही है। बताया जा रहा है,कि आधी रात खदान में कुछ चोर केबल की चोरी करने पहुंचे हुए थे जिन पर गोली चला दी गई। खदान में गोली चलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। फायरिंग के बाद ग्रामीणों ने काम बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कुसमुंडा थाना और सर्वमंगला पुलिस चैकी के प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।