Home KORBA कोसाबाड़ी चौराहे पर वाहन की टक्कर से मौत, जशपुर के वाहन चालक...

कोसाबाड़ी चौराहे पर वाहन की टक्कर से मौत, जशपुर के वाहन चालक की सांसें थमी

0
193

Acn18.com/कोरबा के कोसाबाड़ी चौराहे पर वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

जसपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र का रहने वाला दयासागर चौहान वाहन चालक था जो अपने वाहन को लेने के लिए कोरबा आया हुआ था। यात्री बस से उतरने उसके बाद वह अगली जगह के लिए रवाना हो रहा था। इसी दौरान कोसाबाड़ी चौराहे पर तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने दयासागर को टक्कर मार दी इस घटना में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने इस नजारे को देखा और पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर के बाद पीड़ित को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के बाद मृतक का भाई संतोष चौहान यहां पहुंचा।

एक्सीडेंट की घटना को अंजाम देने वाले वाहन के चालक के विरुद्ध पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रकरण में आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस ने कही है।

error: Content is protected !!