Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में तापमान 42 डिग्री के पार:कई जिलों में आज हल्की बारिश...

छत्तीसगढ़ में तापमान 42 डिग्री के पार:कई जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना, लेकिन जारी रहेगी भीषण गर्मी

0
162

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। हालांकि, आज शाम के समय हल्की बारिश और गरज की संभावना है जो थोड़ी राहत दे सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इस समय अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी लेकिन वृद्धि का क्रम जारी रहेगा।

प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान 42 डिग्री रायगढ़ में दर्ज किया गया। इसके बाद दुर्ग जिला 41.4 डिग्री तापमान के साथ गर्म रहा। बलौदा बाजार का तापमान 40.8 डिग्री, बिलासपुर का 40.4 डिग्री, मुंगेली का भी 40.4 डिग्री तापमान रहा।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से केरल तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसलिए, प्रदेश में तापमान के लिए निरंतर एक उच्चवर्गीय दबाव बना है। प्रदेश में एक दो जगहों पर आज हल्की बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना भी है।

प्रदेश के कई जिलों में तापमान इस वक्त 40 डिग्री के पार है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी फिलहाल नहीं होगी।

error: Content is protected !!