दादरखुर्द रोड पर कबाड़ से लोड वाहन जप्त,जानकारी जुटा रही है मानिकपुर पुलिस

0
93

acn18.com/कोरबा क्षेत्र में कबाड़ का काम जारी है। विभिन्न इलाकों मैं इस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। दादर खुर्द रोड पर कबाड़ से लोड एक वाहन के बारे में खबर मिलने पर पुलिस ने उसे जप्त कर लिया। इस मामले में तथ्यों की जानकारी हासिल की जा रही है।

new project 2023 02 02t075944738 1675305061 4

तारपोलिन से ढके हुए इस वाहन के भीतर कबाड़ लोड है जिसे बाहर ले जाया जा रहा था। दादर खुर्द इलाके से आवाजाही करने के दौरान इसमें तकनीकी खराबी आ गई और वाहन अपनी जगह पर अटक गया। इस बीच किसी व्यक्ति के द्वारा पुलिस को खबर की गई जिसके बाद हरकत में आई मानिकपुर पुलिस ने संज्ञान लिया। मानिकपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि संबंधित वाहन और उसमें लोड कबाण किसका है इसका पता किया जा रहा है।