Home KORBA एक बार फिर संजीवनी कर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल ,...

एक बार फिर संजीवनी कर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल , घायल बुजुर्ग की जान बचाने तय किया 1 किमी का पगडंडियों भरा रास्ता …देखिए वीडियो

0
178

acn18.com कोरबा/ कोरबा जिले में एक बार फिर से 108 संजीवनी की टीम ने अपने कार्य से सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की है। घायल बुजुर्ग की जान बचाने संजीवनी कर्मी जंगल में 1 किलोमीटर का पगडंडियों भरा फासला तय कर ना सिर्फ एम्बुलेंस तक लेकर आएं बल्कि इलाज करते हुए समय पर अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाने में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कोरबा में 108 संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने एक बार फिर से अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए विपरित परिस्थतियां होने के बाद भी घायल एक बुजूर्ग व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली। पाली ब्लाॅक के ग्राम बारी उमराव निवासी रामशेल्वा उरांव घर में गिर गए थे। सिर पर चोट लगने के कारण वे बेहोश हो गए। मदद के लिए लोगों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस को फोन किया। सूचना मिलते ही 108 की टीम रवाना हुई लेकिन घायल के घर तक पहुंचने का रास्ता काफी दुर्गम और पगडंडी भरा था। लिहाजा 108 की टीम ने घायल को खाट के सहारे एक किमी का सफर पैदल तय किया फिर एंबुलेंस में बिठाकर अस्पताल तक पहुंचाया,जहां डाॅक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

12 अप्रैल का राशिफल:कर्क राशि वालों को रुका हुआ पैसा और मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं

error: Content is protected !!