Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई जेट से उड़ान भरी:तेजपुर एयरबेस से टेक-ऑफ किया,...

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई जेट से उड़ान भरी:तेजपुर एयरबेस से टेक-ऑफ किया, प्रतिभा पाटिल के बाद ऐसा करने वाली दूसरी महिला प्रेसिडेंट

0
115

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट से उड़ान भरी। मुर्मू से पहले देश की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी।

सुखोई में उड़ान भरकर प्रतिभा पाटिल ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। पहला- सुखोई में उड़ान भरने वाली किसी देश की पहली महिला राष्ट्रपति। दूसरा- किसी देश की सबसे उम्रदराज महिला। प्रतिभा पाटिल तब 74 साल की थी। उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।

प्रतिभा पाटिल से पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहने के दौरान 8 जून 2006 में सुखोई से उड़ान भर चुके हैं। वे ऐसा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति थे। प्रतिभा पाटिल उनके बाद सुखोई से उड़ान भरी। अब द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति हो जाएंगी।

राष्ट्रपति एयरफोर्स अफसरों के साथ एयरबेस पहुंची, यहां वे फ्लाइंग सूट में नजर आईं।
राष्ट्रपति एयरफोर्स अफसरों के साथ एयरबेस पहुंची, यहां वे फ्लाइंग सूट में नजर आईं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्रतिभा पाटिल ने टी 90 टैंक की सवारी भी की थी