spot_img

3 अप्रैल का राशिफल:वृष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे और तुला राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ

Must Read

3 अप्रैल, सोमवार को वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। तुला राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। रूके काम निपटाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। मकर राशि वालों को मुश्किलों के बावजूद कामयाबी मिल सकती है। मीन राशि वालों को बिजनेस में उपलब्धि और नौकरी में अधिकारियों से तारीफ मिलने के योग हैं। मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों पर एक्स्ट्रा काम का तनाव रहेगा। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। कुंभ राशि वालों को बिजनेस में नुकसान हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

- Advertisement -

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज आपकी कोई बड़ी समस्या हल होने वाली है। कोर्ट के संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। बच्चों की कोई समस्या हल हो जाने से आप अपने कार्यों में एकाग्र चित्त हो पाएंगे।
नेगेटिव- जोखिम भरे कार्य से दूर रहे तथा व्यर्थ की बातों में ध्यान ना देकर आप अपने कार्यों में ही ध्यान दें। आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। युवा वर्ग नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों से दूरी बनाकर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में पूरा ध्यान मार्केटिंग और प्रोडक्ट के प्रमोशन पर लगाएं। ज्यादा कामयाबी की इच्छा में गलत रास्ता न चुनें। सरकारी काम रुकावटों के बाद पूरे हो जाएंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को अनचाही जगह पर काम की जिम्मेदारी मिलने से परेशानी हो सकती है।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपका प्रथम दायित्व है। तनाव और थकान का प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- कोई लाभदायक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। किसी भी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें। कोई खास उपलब्धि मिल सकती है साथ ही आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके मिलेंगे।
नेगेटिव- पड़ोसियों से व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़े तथा अपने क्रोध और आवेश पर काबू रखें। किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से कुछ चिंता की स्थिति रहेगी। हालांकि समय अनुसार समाधान भी निकल आएगा।
व्यवसाय- टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कामों में साथियों की मदद मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। किसी को भी पैसा या माल उधार ना दें। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से पदोन्नति की संभावना है।
लव- घर-परिवार को प्राथमिकता देने से सुखद वातावरण बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की वजह अपने परिवार तथा करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- अनियमितता की वजह से जोड़ो व घुटनों का दर्द बढ़ सकता है। गरिष्ठ तथा वादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो जाएगा। आप अपने आत्मविश्वास तथा सूझबूझ द्वारा परिस्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई व करियर को लेकर की गई मेहनत के परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। दोस्तों अथवा बाहरी लोगों की बातों में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। रिश्तो को बचाने के लिए अपने व्यवहार में समय अनुसार लचीलापन लाना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी।। एडवर्टाइजमेंट बढ़ाने से काम करने के तरीको में सुधार होगा। मीडिया और मार्केटिंग संबंधी अधिक से अधिक जानकारियां हासिल करें। नौकरीपेशा लोगों पर एक्स्ट्रा काम का तनाव रहेगा।
लव- दांपत्य संबंधों में कुछ तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कुछ ना कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। जिसकी वजह से कुछ चिंतित रहेंगे। अपना उत्तम इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- टैक्स अथवा लोन को लेकर आज कोई समस्या हल होने वाली है। किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर तथा मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में बेहतरीन दिन व्यतीत होगा।
नेगेटिव- गैर कानूनी तथा रिस्क प्रवृत्ति जैसे कार्यों में रुचि ना लें। बैठे बिठाए मुसीबत में पड़ सकते हैं। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखने में आपका विशेष प्रयास जरूरी है। समय अनुसार चीजें व्यवस्थित होती रहेंगी।
व्यवसाय- बिजनेस में ठोस और गंभीरता से फैसले लेने पडेंगे। कोई भी मुश्किल आने पर घर के वरिष्ठता अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं।
लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। मनोरंजक गतिविधियां भी होंगी। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- व्यायाम, मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नकारात्मक विचार हावी होने से आपकी कार्य क्षमता पर असर आ सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- घर में किसी नई वस्तु की खरीदारी संभव है। संबंधियों का भी आगमन होगा।कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अभी जरूर अमल करें।
नेगेटिव- अपनी अहम जैसी आदत पर नियंत्रण रखें। पब्लिक डीलिंग करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करना नुकसान दे सकता है। घर की अव्यवस्था के कारण बच्चे अपनी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाएंगे। कुछ समय उनके साथ व्यतीत करना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में विस्तार संबंधी योजनाओं पर कार्य करने का उचित समय है। साथ ही कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। इस समय आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है।
लव- पारिवारिक लोगों की सुख-सुविधा का ध्यान रखेंगे। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना बने। नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। योग और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- मानसिक रूप से सुख-शांति वाला माहौल रहेगा। किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होगी। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कार्यों में ही केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- भावुकता और उदारता और की सबसे बड़ी कमजोरी है। इस पर काबू पाए। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा करें। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की बजाए समाधान ढूंढने का प्रयास करें।
व्यवसाय- बिजनेस में नया एग्रीमेंट मिल सकता है। मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन इनकम पहले की तरह ही रहेगी। बिजनेस और नौकरी, दोनों में किसी प्रकार की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल टूर पर जाने का ऑर्डर मिल सकता है।
लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ वैचारिक मतभेद रहेंगे। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- योग, एक्सरसाइज आदि स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी हैं। साथ ही आपके सकारात्मक विचार तथा सुव्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- रूके काम पूरे करने के लिए अच्छा समय है। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें, बहुत सी परेशानियों का हल मिलेगा। रिश्तेदारों से संबंधित किसी विवाद के सुलझने से रिश्तो में भी दोबारा मधुरता आएगी। इस समय ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतर देने के प्रयास में हैं।
नेगेटिव- सभी जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने की बजाए परिवार जनों के साथ बांटने की कोशिश करें, इससे आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे। किसी अप्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से वातावरण नकारात्मक हो सकता है। इस तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। किसी कर्मचारी की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। सरकारी सेवारत लोग आज किसी स्पेशल कार्य को लेकर परेशान भी रहेंगे।
लव- घर में पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य द्वारा सुखद स्थिति बनी रहेगी। तथा किसी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- एलर्जी संबंधी कोई समस्या हो सकती हैं। लापरवाही ना बरतें और अपनी जांच अवश्य कराएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपका योजनाबद्ध तरीका आपके कार्यों को गति देगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से आपकी कोई पुरानी समस्या का हल निकलेगा। मार्केटिंग तथा मीडिया संबंधी जानकारी को और अधिक बढ़ाएं। कुछ काम समय पर पूरे हो जाने से व्यस्तता से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्य के मान-सम्मान को बनाए रखें तथा उनके मार्गदर्शन पर अमल करें। अपरिचित लोगों से अपने सीक्रेट शेयर ना करें। इस समय विद्यार्थी लोग अपना पढ़ाई में ध्यान ना देकर व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ किसी वजह से मनमुटाव हो सकता है। संबंधों को बेहतर बनाकर रखें। इसका नकारात्मक असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा। नौकरी में आपके द्वारा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से कंपनी को फायदा होगा।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। लव अफेयर्स के मामले में ईमानदार रहना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। खान-पान और लाइफस्टाइल को व्यवस्थित रखे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के मनोवांछित परिणाम मिलने से सुकून मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे तथा आप अपने संपर्क सूत्रों का उचित उपयोग करने में भी सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज ना मिलने से चिंता रहेगी। कोई नकारात्मक प्रवृत्ति का व्यक्ति आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अपने फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को सीक्रेट रखना ही जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्य को संपन्न करते चलें। विस्तार संबंधी गतिविधियों को संजीदगी से अंजाम दें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी। आपके सहकर्मी ही आपके विरुद्ध अफवाहें फैला सकते हैं।
लव- घर-परिवार तथा कारोबार के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ निराशा की स्थिति बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान और दवाइयों का विशेष ध्यान रखें। इस समय मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- समय आपके लिए सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। गजब का आत्मविश्वास महसूस करेंगे तथा चल रही उथल-पुथल से भी राहत मिलेगी। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपको जीवन के कई सकारात्मक पहलुओं को समझने का मौका भी मिलेगा
नेगेटिव- आय की स्थिति में अभी ज्यादा सुधार आने की उम्मीद तो नहीं है, परंतु गतिविधियां चलती भी रहेंगी। भावनाओं में आकर जल्दबाजी में किसी के साथ कोई वादा ना करें। विद्यार्थी गलत संगति से खुद को दूर रखें।
व्यवसाय- प्रभावशाली कारोबारी लोगों से संपर्क बनेंगे और आपको कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। मुश्किलों के बावजूद आप कामयाबी हासिल कर लेंगे। सरकारी कामों में रुकावट आ सकती हैं। किसी उच्च अधिकारी से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। जीवनसाथी को कोई तोहफा देना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खान-पान संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- किसी समारोह अथवा मीटिंग आदि में जाने का मौका मिले, तो तुरंत हासिल करें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक उलझा हुआ मामला सुलझ जाएगा।
नेगेटिव- घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। वित्तीय मामलों में हिसाब-किताब करते समय सावधानी बरतें। नुकसान होने की स्थिति बन रही है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई भी निर्णय लेने अथवा नया कार्य शुरू करते समय सावधानी बरतें, इस समय नुकसान होने की स्थिति बन रही है। कारोबारी गतिविधियां अभी लंबित रहेंगी। सरकारी सेवारत लोगो को अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी परेशानियों का निवारण करेगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती हैं। अपना मनोबल बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- सुखद समय चल रहा है। आपकी वाकपटुता तथा व्यवहार कुशलता जैसे गुणों से आपको अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की भी खरीदारी में समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- भाइयों के साथ कोई अनबन अथवा मनमुटाव की स्थिति बनने पर वितरित होने की बजाय समाधान ढूंढने की कोशिश करें। तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा। धैर्य रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह और मदद से आपको नई उपलब्धि मिल सकती है। पार्टनरशिप के व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है। सरकारी सेवारत लोगों को अपने कार्यों के प्रति उचित मेहनत करने से उच्चाधिकारियों की सराहना मिलेगी।
लव- अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- लापरवाही और आलस आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगे। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कलचुरी काल की प्रतिमाएं मिले कोटा पोड़ी गांव में, भारतीय पुरातत्व विभाग को दी गई जानकारी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

स्व. श्री श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री,तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी विनम्र श्रद्धांजलि

Acn18. Com.रायपुर/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री...

More Articles Like This

- Advertisement -