Home KORBA 5 लाख का कर्ज लेकर अब तक वसूल किए 20 लाख, मकान...

5 लाख का कर्ज लेकर अब तक वसूल किए 20 लाख, मकान को अपने नाम करने का दबाव, कर्जा एक्ट का मामला दर्ज

0
205

Acn18.com/कोरबा की सीएसईबी पुलिस ने कर्जा एक्ट के मामले में शहर के व्यवसाई शिवशंकर अग्रवाल के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बुधवारी निवासी लालजी गुप्ता नामक व्यक्ति ने व्यवसाई से ब्याज पर पांच लाख रुपए लिए थे जिसके एवज में 20 लाख रुपए चुकाने के बाद भी और राशि की मांग की जा रही है। लिहाजा उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी जिसके आधार पर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।