KORBA BREAKING: पूजा पाठ करने के दौरान आग की चपेट में आई महिला, झुलसी,उपचार के लिए अस्पताल में किया गया दाखिल

0
191

कोरबा।पूजा पाठ करने के दौरान एक महिला आग की चपेट में आने से सामान्य रुप से झुलस गया। सीएसईबी काॅलोनी में रहने वाली महिला जानकी साहू के साथ यह घटना घटी। महिला को पहले सीएसईबी के विभागीय अस्पताल में दाखिल किया गया जहां से उसे मेडिकल काॅलेज रिफर कर दिया गया। सामान्य रुप से जलने के कारण महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

WhatsApp Image 2023 03 25 at 12.03.21

सीविल लाईन थाना क्षेत्र के सीएसईबी काॅलोनी में रहने वाली उक वृद्ध महिला आग की चपेट में आने से सामान्य रुप से झुलस गई। हादसा होने के बाद महिला को तत्काल बुधवारी स्थिती सीएसईबी के विभागीय अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। इस संबंध में सीएसईबी चैकी प्रभारी शिव कुमार धारी ने बताया,कि सूचना मिलने के बाद महिला का बयान लेने पुलिस अस्पताल पहुंची जहां उसने बताय,कि नवरात्री की पूजापाठ करन के दौरान उसके साथ यह हादसा हुआ।

WhatsApp Image 2023 03 25 at 12.03.211

सीएसपी चौकी प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया,कि महिला का नाम जानकी है। सीएसईबी कॉलोनी की रहने वाली महिला है जहां प्राथमिक उपचार के लिए सीएसईबी के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2023 03 25 at 12.03.212

पुलिस ने महिला का तहसीलदार से बयान करा है जहां पूजा करते हुए आग की चपेट में आने की बात कही है पुलिस मामले की जांच कर रही है