Home Uncategorized मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह का हुआ आयोजन

0
114

acn18.com राजनांदगांव /मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत राजनांदगांव शहर में 30 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान बाजे -गाजे के साथ शहर में बारात निकली और वर वधु परिणय सूत्र में बंधे।राजनांदगांव शहर के सतनाम भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया , जिसमें राजनांदगांव शहर सहित आसपास क्षेत्रों से 30 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। इस विवाह में शिरकत करने राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख भी पहुंची और उन्होंने वर वधू को आशीर्वाद देकर शासन द्वारा प्रदत राशि के चेक का वितरण किया।

vlcsnap 2023 03 24 16h11m48s681

इस दौरान महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि खर्चीली शादियों के बोझ से परिवार को मुक्त करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा यह योजना चलाई जा रही है, जिससे 2 परिवारों में शादी के खर्च का बोध खत्म हुआ है।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन बौद्ध जोड़ें एक मुस्लिम जोड़ें और 26 हिंदू जोड़ों का धार्मिक रीति रिवाज के अनुरूप विवाह संपन्न कराया गया।इस सामूहिक विवाह को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 25 हजार रूपये का प्रावधान है, जिसके तहत 5000 व्यवस्था खर्च और 19 हजार की सामग्री ग्रस्त जीवन के लिए दी जा रही है। वही ₹1000 का चेक नवविवाहित जोड़ों को दिया गया है ।

vlcsnap 2023 03 24 16h12m00s458

कोरोना काल के बाद बड़े स्तर पर शहर में आयोजित हुए सामूहिक विवाह के आयोजन में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पंजीयन कराया गया था, जिसके आधार पर विवाह हेतु व्यवस्था की गई और 30 जोडे़ इस सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधने पहुंचे। इस आयोजन को लेकर नवविवाहित जोड़ों ने कहा कि यह सरकार का बेहतर कार्य है ,जिससे परिवार पर शादी के बोझ का खर्च कम हुआ है।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह की बारात जोर शोर से बाजे गाजे के साथ शहर में निकली, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी जमकर थिरके। इस सामूहिक विवाह के आयोजन में वर वधु को आशीर्वाद देने बड़ी संख्या में परिवारिक सदस्यों के अलावा शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए।

नगर निगम कार्यालय साकेत के सामने एकत्रित हुए भाजपा पार्षद व कार्यकर्ता, सत्ता पक्ष पर लगाए जा रहे हैं गंभीर आरोप …देखिए वीडियो