acn18.com नई दिल्ली : इंसानें के धरती पर जीवन जीने के लिए जल निकाय बेहद जरूरी है। पृथ्वी की सतह पर जल के एकत्रित स्वरूप को जल निकाय कहा जाता है। यह महासागर, सागर अथवा छोटे तालाबों एवं कुंडों के रूप में हो सकते हैं। इसी में शामिल है लेक (Lake) यानि झील और (Pond) यानि तालाब, हमें अक्सर देखने को मिल जाते हैं। हालाकिं, लोगों को तालाब और झील में अंतर करना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि इन दोनों में क्या अंतर है।
झील आमतौर पर जमीन से घिरी हुई होती है। सका पानी किसी अन्य पानी स्त्रोत, जैसे नदी के माध्यम से बाहर हो जाता है। इस तरह की झील को हम (Open Lake) कहते हैं। यदि किसी Lake से पानी नहीं निकल पाता है, तब हम उसे (Close Lake) कहते हैं। हालांकि, दुनिया में (Open Lake) की संख्या ज्यादा है, जिसे Freshwater Lake भी कहा जाता है।
दुनिया की सबसे बड़ी और छोटी झील
झील आमतौर पर तालाब की तुलना में गहरी होती हैं और यह बड़ी भी होती है। इनके जल का स्त्रोत प्रमुख रूप से नदियां होती हैं। दुनिया की सबसे गहरी झील की बात करें, तो यह रूस में मौजूद बाइकाल झील है, जिसकी गहराई 4000 फीट तक बताई जाती है। हालांकि, इसकी पूरी गहराई स्पष्ट नहीं है। वहीं, दुनिया की सबसे छोटी झील लियोनिंग प्रांत में बैंक्सी झील है। यह 15 वर्ग मीटर में फैल हुई है, जिसकी वजह से यह गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।
चलिए जानते हैं क्या है तालाब
तालाब (Pond) भी जमीन से घिरे हुए होते हैं और गहरे होते हैं। हालांकि, इनकी गहराई झील से कम होती है। वहीं, यह प्राकृतिक और मनुष्यों द्वारा बनाए गए होते हैं। कुछ तालाबों का निर्माण जल संरक्षण के लिए भी किया जाता है, जिसमें बरसात का पानी एकत्रित होता है और भूमिगत जल में बढ़ोतरी होती है। हालांकि, झील के मुकाबले इनका आकार कम होता है। यह ताजे पानी के भी हो सकते हैं और खारे पानी वाले भी होते हैं।
झील और तालाब में प्रमुख अंतर
–झील का आकार बड़ा होता है, जबकि तालाब का आकार छोटा होता है।
-झील की गहराई अधिक होती है, जबकि तालाब की गहराई कम होती है।
-झील में जीव-जंतुओं की अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, जबकि तालाब में इनकी संख्या कम होती है।
-झील में सूरज की रोशनी पूरी तरह से नहीं पहुंचती, जबकि तालाब में सूरज की रोशनी पूरी तरह से पहुंचती है, जिससे वहां की अलग पारिस्थितिकी का जीवन होता है।
कोरोना से लड़ने के लिए ‘फाइव फोल्ड स्ट्रेटेजी’ अपनाएं सभी राज्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह