Home Uncategorized रायपुर : मुख्यमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस...

रायपुर : मुख्यमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन

0
173

acn18.com रायपुर, 22 मार्च 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के 23 मार्च को शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि आजादी की इन महानायकों ने मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने अपने बलिदान से देशवासियों में आजादी की भावना को और भी अधिक बढ़ाया। भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव भारत माता के सच्चे सपूत थे, जिनका बलिदान युवाओं को देश के लिए सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) की दी शुभकामनाएं

error: Content is protected !!