Home KORBA नकल करते छात्रा को पकड़ा समन्वयक ने दिया, 15 दिन के लिए...

नकल करते छात्रा को पकड़ा समन्वयक ने दिया, 15 दिन के लिए छात्रा को घर भेजा स्कूल प्रबंधन ने

0
184

acn18.com कोरबा/ प्रथम श्रेणी में कक्षा आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए कोरबा के डिंगापुर में प्रयास विद्यालय शुरू किया गया है। यहां की एक छात्रा को अनुचित साधन का उपयोग करते हुए समन्वयक ने पकड़ लिया। जिसके बाद छात्रा को 15 दिन के लिए घर भेजा गया है जबकि विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर समन्वयक को नोटिस देने की कार्रवाई की गई है।

IMG 20230321 WA0017

डिंगापुर इलाके में प्रयास विद्यालय का संचालन सरकार की ओर से किया जा रहा है। यहां विशेष दक्षता वाले छात्रों को प्रवेश दिया गया है। खबर के अनुसार यहां की एक छात्रा परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई। समन्वयक ने इस मामले में कार्रवाई की जिसके बाद अपने तर्कों के साथ विद्यार्थियों ने विरोध जताया। प्राचार्य गौरव शर्मा ने बताया कि संबंधित छात्रा मानसिक रूप से बीमार थी।

vlcsnap 2023 03 21 16h24m26s910

यह जानकारी मिलने पर हमने 15 दिनों के लिए उसे परिजन के सुपुर्द किया है। इस अवधि में छात्रा को शेष परीक्षा देने की सुविधा प्राप्त होगी। समन्वयक को लेकर जो बातें हमारे ध्यान में आई है उसके लिए उच्च कार्यालय को अवगत करा दिया गया है।

vlcsnap 2023 03 21 17h36m40s199

सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों मैं अपने यहां की व्यवस्था के लिए एक मापदंड बना रखा है और विभिन्न कार्यों का संचालन इसके तहत किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का उपयोग बिलकुल ना हो इसके लिए अभी तक कोई भी व्यवस्था कहीं नहीं हो सकी है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का किया शुभारंभ