Home Uncategorized 23 मार्च की छुट्टी की अधिसूचना जारी:चेट्रीचंड पर सामान्य अवकाश पर मुहर,...

23 मार्च की छुट्टी की अधिसूचना जारी:चेट्रीचंड पर सामान्य अवकाश पर मुहर, बैंक खुले रहेंगे, रायपुर में मांस-मटन की दुकानों पर प्रतिबंध

0
237

acn18.com रायपुर/ प्रदेश सरकार ने चेट्रीचंड्र महोत्सव पर छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा रायपुर नगर निगम ने भी 22 मार्च बुधवार को और 30 मार्च गुरुवार को रामनवमी के मौके पर शहर के सभी मांस मटन दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है।

विभाग की ओर से जारी अधिसूचना
विभाग की ओर से जारी अधिसूचना

छुट्टी के नए आदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार जारी किए गए हैं। एच्छिक अवकाश की अधिसूचना सामान्य प्रशासन ने जारी की है। अधिसूचना में विभाग की ओर से लिखा गया है कि 23 मार्च गुरुवार के दिन राज्य के समस्त नगर निगम नगर पालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है । अधिसूचना में बताया गया है कि इस दिन बैंक खुले रहेंगे। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिय की छत्तीसगढ़ इकाई के आनंद कुकरेजा,ललित जैसिंघ,राम गिड़लानी,अमर गिदवानी सभी ने इस पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

दूसरी तरफ रायपुर निगम ने एक आदेश जारी किया है। इसमें 22 मार्च बुधवार को चेट्रीचण्ड एवं दिनांक 30 मार्च गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सभी पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही भी की जायेगी।

संस्कृत भाषा के साथ पूर्ण हुई दसवीं की परीक्षा,सर्वाधिक परीक्षार्थी शामिल हुए सरस्वती विद्यालय केंद्र में

error: Content is protected !!