spot_img

दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सिखों का प्रदर्शन:लंदन में तिरंगे के अपमान का विरोध किया, कहा- भारत हमारा स्वाभिमान है

Must Read

acn18.com लंदन/नई दिल्ली/ लंदन में रविवार को भारतीय हाई कमीशन में तोड़फोड़ की घटना का विरोध सोमवार को नई दिल्ली में किया गया। लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने हाई कमीशन का तिरंगा उतार दिया था। नई दिल्ली में बड़ी तादाद में सिख ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर जुटे और खालिस्तानियों की हरकत का विरोध किया।

- Advertisement -

सिखों ने यहां खालिस्तानियों के खिलाफ बैनर-पोस्टर लहराए और नारेबाजी की। कहा- भारत हमारा स्वा‌भिमान है। इन सिखों के मुताबिक तिरंगे का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोमवार को नई दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन करता सिख समुदाय।
सोमवार को नई दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन करता सिख समुदाय।

अब जानिए लंदन में क्या हुआ था
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस कार्रवाई कर रही है। रविवार को इसका विरोध लंदन में मौजूद कुछ खालिस्तान समर्थकों ने किया। खालिस्तानी लंदन में भारतीय हाई कमीशन पहुंचे। पहले तोड़फोड़ की और बाद में यहां लगा तिरंगा उतार दिया।

भारत ने इस पर सख्त ऐतराज जताया। दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमिश्नर को तलब किया गया। इस बीच, हाई कमीशन पर अब पहले से ज्यादा बड़ा तिरंगा लगा दिया गया है।

लंदन में भारत के हाई कमीशन पहुंचे लोगों के हाथ में खालिस्तानी झंडा और अमृतपाल सिंह के पोस्टर थे। पोस्टर्स पर लिखा, ‘फ्री अमृतपाल सिंह’ (अमृतपाल सिंह को आजाद करो), ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ (हमें न्याय चाहिए) और ‘वी स्टैंड विथ अमृतपाल सिंह’ (हम अमृतपाल के साथ हैं)।

इस वीडियो में खालिस्तान समर्थक भारतीय झंडा उतारते दिख रहा है।
इस वीडियो में खालिस्तान समर्थक भारतीय झंडा उतारते दिख रहा है।

और दिल्ली में सिखों ने कैसे जवाब दिया
नई दिल्ली में प्रदर्शन के लिए पहुंचे सिखों ने कहा- पाकिस्तान की बदनाम खुफिया एजेंसी ISI हमारे देश के अमन-चैन को तबाह करने की साजिश रच रही है। हमने हमेशा अपने तिरंगे का सम्मान किया है और लंदन में हुई हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल एक युवा सिख ने कहा- लंदन में जो कुछ हुआ, हम उसका जवाब देने आए हैं। हम ये किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज हम हजारों सिख अपने-अपने काम छोड़कर ये बताने आए हैं कि अपने तिरंग का निरादर सहन नहीं करेंगे। वी लव अवर इंडिया- भारत माता की जय।

दिल्ली में प्रदर्शन करने वालों सिखों ने कहा- तिरंगा हमारा स्वाभिमान है।
दिल्ली में प्रदर्शन करने वालों सिखों ने कहा- तिरंगा हमारा स्वाभिमान है।

विदेश मंत्रालय ने विरोध जताया
भारत के विदेश मंत्रालय ने घटना सख्त विरोध जताया। कहा- हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा क्यों नहीं थी। खालिस्तानी अंदर कैसे घुस गए। ब्रिटेन में हमारे डिप्लोमैट्स और एम्बेसी की सुरक्षा को लेकर ब्रिटिश सरकार का यह रवैया बर्दाश्त के बाहर है। यह वियना कन्वेंशन के नियमों का उल्लंघन है। हमें उम्मीद है कि इस पर फौरन एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पहले लंदन में भारतीय हाई कमीशन के बाहर हुए हंगामे की 3 तस्वीरें…

इस तस्वीर में लाल रंग के घेरे में मौजूद शख्स ने भारतीय झंडे को उतार दिया। हालांकि, वहां मौजूद एक भारतीय ने झंडे को पकड़ लिया था।
इस तस्वीर में लाल रंग के घेरे में मौजूद शख्स ने भारतीय झंडे को उतार दिया। हालांकि, वहां मौजूद एक भारतीय ने झंडे को पकड़ लिया था।
इस फोटो में एक खालिस्तानी समर्थक के हाथ में अमृत पाल सिंह का पोस्टर दिख रहा है।
इस फोटो में एक खालिस्तानी समर्थक के हाथ में अमृत पाल सिंह का पोस्टर दिख रहा है।
भारतीय हाई कमिशन के बाहर भारी संख्या में खालिस्तान समर्थक मौजूद थे। इनके हाथ में खालिस्तानी झंडे भी दिख रहे हैं।
भारतीय हाई कमिशन के बाहर भारी संख्या में खालिस्तान समर्थक मौजूद थे। इनके हाथ में खालिस्तानी झंडे भी दिख रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नारेबाजी भी की
वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारियों को नारेबाजी करते हुए भी सुना जा सकता है। वो भारत सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। लंदन में स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर हुए हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, घटना के बाद भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस ने इसकी निंदा की। उन्होंने कहा- यह सहन नहीं किया जाएगा। मैं ब्रिटेन में भारतीय हाई कमीशन के लोगों और परिसर में हुए हंगामे की निंदा करता हूं।

पुलिस अमृतपाल के 114 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी
दरअसल, पंजाब के अजनाला थाने पर हमले के आरोपी अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने पिछले तीन दिन से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चला रखा है। रविवार को अमृतपाल के 34 और साथियों को गिरफ्तार किया। अब तक पुलिस 114 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अमृतपाल के समर्थकों ने दावा किया कि उसे देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस ने इनकार कर दिया।

इंग्लैंड में बैठे खालिस्तानी का शागिर्द है अमृतपाल
पंजाब पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, अमृतपाल का नाम अवतार सिंह खंडा के साथ जुड़ रहा है। अवतार पाकिस्तान में छिपकर बैठे बब्बर खालसा के प्रमुख परमजीत सिंह पम्मा का खास है और ‘बब्बर खालसा UK’ को ऑपरेट करता है।

पुलिस को इनपुट मिले हैं कि बब्बर खालसा इन दिनों प्रोजेक्ट K2 पर काम कर रहा है। इसके तहत कश्मीर में भड़काऊ गतिविधियों के साथ-साथ पंजाब में एक बार फिर से खालिस्तान मूवमेंट खड़ी करने की साजिश है। पंजाब में खालिस्तान मूवमेंट को दोबारा जिंदा करने के मकसद से ही बब्बर खालसा इंटरनेशनल के प्रमुख परमजीत सिंह पम्मा और अवतार सिंह खंडा ने अमृतपाल को पंजाब भेजा था।

समझिए अजनाला थाने पर हमले का अमृतपाल कनेक्शन
खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल की अगुआई में उसके हजारों समर्थकों ने 23 फरवरी 2023 को अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। इनके हाथों में बंदूकें और तलवारें थीं। ये लोग अमृतपाल के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। हमले से दबाव में आई पंजाब पुलिस को लवप्रीत सिंह तूफान को रिहा करने का ऐलान करना पड़ा था।

पेड़ों की हो रही अवैध कटाई: वन विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई ,पर्यावरण के संतुलन पर पड़ रहा बुरा असर

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -