spot_img

सूर्य का राशि परिवर्तन आज:14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेगा सूर्य; इससे वृष, मिथुन, तुला और मकर राशियों के लिए अच्छा समय

Must Read

बुधवार, 15 मार्च को सूर्य राशि बदलकर मीन में आ जाएगा और 14 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा। मित्र राशि में सूर्य का आना शुभ रहता है लेकिन गुरु की राशि में सूर्य के आने से अब एक महीने तक शादी, सगाई, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कामों के लिए मुहूर्त नहीं होगा। क्योंकि खरमास रहेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन वृष, मिथुन, तुला और मकर राशि के लिए शुभ रहेगा। वहीं चार राशियों के लिए अशुभ और अन्य चार के लिए सामान्य रहेगा।

- Advertisement -

खत्म होगा सूर्य-शनि का अशुभ योग
मीन राशि में सूर्य के आ जाने से अब सूर्य-शनि की युति खत्म हो जाएगी। जिससे लोगों के विवाद और तनाव दूर होंगे। कुछ लोगों के विवाद अधिकारियों से चले आ रहे थे तो संबंधों में सुधार होगा।

प्रशासनिक फैसलों से जनता में फैली नाराजगी दूर होगी। सूर्य के प्रभाव से देश में विकास की नई योजनाओं पर काम होगा। ज्यादातर लोगों के रूके हुए काम पूरे होंगे।

चार राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य
मीन राशि में सूर्य के आने से वृष, मिथुन, तुला और मकर राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशि वालों की जॉब और बिजनेस के लिए ये महीना फायदेमंद रहेगा। इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और हर काम में सफलता हासिल करेंगे।

घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और बिजनेस करने वालों को धन लाभ होने के योग हैं।

कुंभ सहित चार राशियों को रहना होगा सावधान
सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष, सिंह, कुंभ और मीन राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इन राशियों के नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। मेहनत ज्यादा और उसका फायदा नहीं मिलने का योग बन रहा है।

मानसिक तनाव रहेगा। बिजनेस करने वालों के कामकाज में देरी हो सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। धन हानि और विवाद होने की भी आशंका है। सेहत संबंधी सावधानी रखनी होगी।

3 राशियों के लिए सामान्य रहेगा समय
कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु राशि वालों के लिए मीन राशि का सूर्य सामान्य फल देने वाला रहेगा। सूर्य की वजह से कोई बड़ा बदलाव इन लोगों के जीवन में नहीं होगा। जितना काम करेंगे, उतना लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

जॉब और बिजनेस में जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। बड़ा निवेश न करें। लेन-देन में एक्स्ट्रा सावधानी रखनी होगी। वरना पैसा उलझने और नुकसान होने का योग बन सकता है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -