Home Uncategorized अडाणी मामले में विपक्ष का पैदल मार्च:ED ऑफिस के लिए निकले, पुलिस...

अडाणी मामले में विपक्ष का पैदल मार्च:ED ऑफिस के लिए निकले, पुलिस ने पहले ही रोका; 20 मिनट बाद प्रदर्शन खत्म

0
153

acn18.com नई दिल्ली/ संसद सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भारी हंगामे के बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष के नेता जहां अडाणी मामले की जांच के लिए JPC की मांग पर अड़े रहे, वहीं भाजपा के सांसद लंदन में दिए गए बयान को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग पर डटे रहे।

इधर, सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खड़गे के घर विपक्ष के 16 नेताओं ने बैठक की। आज ही राहुल गांधी विदेश से लौटे और एक बार फिर अडाणी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इधर, सत्र स्थगित होते ही विपक्ष के नेता ED ऑफिस पर प्रदर्शन के लिए निकले हालांकि पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया।

सूर्य का राशि परिवर्तन आज:14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेगा सूर्य; इससे वृष, मिथुन, तुला और मकर राशियों के लिए अच्छा समय

error: Content is protected !!