spot_img

पत्नी से विवाद पर पति ने फूंका अपना घर, 6 अन्य मकान भी जलकर हुआ राख

Must Read

acn18.com दुर्ग।  : जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम दैमार में आगजनी की घटना हुई। एक घर में आग लगने से वहां रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आस पड़ोस के 6 और मकानों तक आग पहुंच गई। आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। इसके साथ मकानों में रखा समान और पैसे भी जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक आग सबसे पहले जगन्नाथ ठाकुर के घर में लगी थी। जगन्नाथ सुबह शराब पीकर अपने घर पहुंचा था।

- Advertisement -

नशे में उसने अपनी पत्नी कौशल्या के साथ विवाद किया। पत्नी ने विरोध किया तो पति उसे मारने की कोशिश करने लगा। पति से बचने के लिए पत्नी घर छोड़कर भाग गई। इसके बाद गुस्से में पति जगन्नाथ ने अपने ही घर में आग लगाई और भाग निकला। पुलिस के मुताबिक शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल हादसे के बाद मोहल्ले वालों में आक्रोश है। शिकायत की भी तैयारी है।

एसडीओपी ने बताया कि आग सबसे पहले जगन्नाथ के घर में लगी थी। उसके घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट होकर पड़ोसी बड़े भाई के घर तक पहुंच गया। इससे जगन्नाथ के बड़े भाई के घर में आग लग गी। इसके बाद आग तारा साहू, बलि साहू, काशी ठाकुर और नागेश ठाकुर के घर तक पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक आग लगने से मदन के घर में रखे 50 कट्टा धान जलकर खाक हो गया। वहीं उसके घर में रखा 50 हजार रुपए भी जल गया। पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घर में रखा कुछ समान सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना : अब तक 19 हजार से अधिक हितग्राहियों के लगभग 30 हजार एकड़ निजी भूमि वृक्षारोपण हेतु पंजीकृत

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -