Home Uncategorized हाईटेंशन तार की चपेट में आकर कोयला से लदे हाइवा में लगी...

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर कोयला से लदे हाइवा में लगी आग, चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस…देखिए वीडियो

0
192

acn18.com रतनपुर / कोटा थाना क्षेत्र में कोयला से भरी एक हाइवा में आग लग गयी. इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. लारीपारा में कोलडिपो में कोयला खाली करने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाइवा में आग लग गई. जिसके बाद देखते ही देखते कोयला समेत हाइवा जलकर राख हो गया. हाइवा में सवार ड्राइवर 28 साल के राजेन्द्र श्याम ने अपनी जान बचाने के लिए हाइवा से छलांग लगा दी. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. कोटा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई. इस हादसे में कोल डिपो के संचालक की लापरवाही सामने आई है. हाईटेंशन लाइन को नजरअंदाज करने के कारण कोयला से भरे हाइवा में आग लगी और देखते ही देखते पूरा हाइवा जबरजस्त आग की चपेट में आ गया.

रायपुर : पीडीएस के तहत माह मार्च के लिए 7,416 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन

error: Content is protected !!