Home KORBA गेवरा खदान के भीतर कॉल स्टॉक पर लगी आग , प्रबंधन को...

गेवरा खदान के भीतर कॉल स्टॉक पर लगी आग , प्रबंधन को हुआ लाखों का नुकसान…देखिए वीडियो

0
258

acn18.com कोरबा /कोरबा जिले में आगजनी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही जहां-तहां रोजना आग लग रही है जिससे नुकसान का आंकड़ा भी बढ़ रहा है एक बार फिर से एसएससीएल की गेवरा कोल परियोजना के भीतर मौजूद कोल स्टॉक में आग लग गई बताया जा रहा है कि खदान के भीतर आनंद वाटिका कोल ब्लॉक में आग लग गई जिससे काफी मात्रा में कोयला जलकर खाक हो गया कोयले के ढेर में आग लगने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

एसईसीएल गेवरा कोल माइंस के कोल स्टॉक में भीषण आग लगी हुई है जो धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है. गेवरा के आनंद वाटिका कोल स्टॉक में लगी आग का विकराल रूप देख कर भी प्रबंधन हाथ पर हाथ धरे बैठा है. सूत्र बताते हैं कि एसईसीएल के अधिकारी इस आग पर काबू पाने का प्रयास इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें आग के कारण कई अनियमितता करने का अवसर प्राप्त हो जाता है. इससे कोल इंडिया को भारी नुकसान होता है लेकिन इससे भी अधिकारियों को अपना सी आर बेहतर प्रदर्शित करने का अवसर मिल जाता है।

ग्राम बरीडीह में रेत का अवैध उत्खनन चल रहा धड़ल्ले से रेत का टीला धसकने से साल भर पूर्व तीन बच्चों की हुई थी मौत ,पुलिस और खनिज विभाग पर लग रहा अवैध कार्य को संरक्षण देने का आरोप

error: Content is protected !!