Home Uncategorized रायपुर : मुख्यमंत्री ने पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया...

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

0
144

acn18.com रायपुर, 06 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा स्वराज्य पार्टी के संस्थापक पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा  कि पंडित मोतीलाल नेहरू भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से थे। गांधी जी के आव्हान पर उन्होंने वकालत छोड़ दी। आधुनिक जीवन शैली त्याग कर खादी पहनना शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाधीनता के लिए पंडित मोतीलाल नेहरू का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान: 2 हजार 626 वाहिनी गठित

error: Content is protected !!