खनिजों से चालू वित्तीय वर्ष में माह दिसम्बर तक मिला 8672 करोड़ रूपए का राजस्व ,खनिज अधिकारियों की समीक्षा बैठक

0
150

acn18.com रायपुर, 03 फरवरी 2023/राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में खनिज राजस्व के 13 हजार करोड़ रूपए के लक्ष्य के विरूद्ध माह दिसम्बर 2022 तक 8672 करोड़ रूपए का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है। यह जानकारी संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म श्री जय प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में एक फरवरी को आयोजित विभाग के क्षेत्रीय प्रमुखों एवं जिला खनिज अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दी गई।

बैठक में प्रदेश में मुख्य एवं गौण खनिजों के ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन हेतु नवीन ब्लॉक्स का चयन, अनुसूचित क्षेत्रों हेतु रेत खानों के संचालन, आबंटन विषयक नवीन निर्देश, कोल ब्लॉक्स का Annual Grade Declaration, खनिज राजस्व वसूली की स्थिति, Natural Resource Account (NRA) से संबंधित जानकारी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रगति की समीक्षा की गई।

IMG 20230203 WA0031

बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा 12 नवीन खनिज ब्लॉकों का आबंटन किया गया है। अधिसूचित क्षेत्रों में रेत खानों का संचालन का अधिकार पुन पंचायतों को सौंपा गया है। बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि प्रदेश के सूरजपुर एवं कोरिया जिले में कोल बेड मिथेन का ब्लॉक आबंटित हुआ है। कोल बेड मिथेन का औद्योगिक एवं राज्य के राजस्व हित में निहित महत्व को दृष्टिगत रखते हुए बैठक के दौरान इस पर महानिदेशालय हाइड्रोकार्बन के प्रतिनिधि द्वारा विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। इसी प्रकार एक निजी कंपनी द्वारा आईटी आधारित खनिज परिवहन सर्विलियेस पर भी प्रेजेंटेशन दिया गया।

बैठक में विभाग के कार्यालय प्रमुख श्री अनुराग दीवान, संयुक्त संचालक (भौमिकी) श्री संजय कनकने, संयुक्त संचालक (ख.प्र.) श्री महिपाल सिंह कंवर एवं संचालनालय स्तर के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड ‘छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग‘ के अध्यक्ष नियुक्त