spot_img

13 जनवरी का राशिफल:वृश्चिक राशि वालों के लिए धन लाभ के योग हैं, धनु और मकर राशि के लोगों को मिलेगा सितारों का साथ

Must Read

13 जनवरी, शुक्रवार को शोभन और शुभ नाम के योग बन रहे हैं। जिससे वृश्चिक राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स फिर शुरू हो सकता है। धनु राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति बेहतर होगी। नई शुरुआत के लिए मकर राशि वालों का दिन अच्छा है। सितारों का साथ भी मिलेगा। कुंभ राशि वालों को पुरानी मेहनत का फायदा मिल सकता है। कर्क और कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए तनाव वाला दिन रहेगा। तुला राशि के लोग आज निवेश में सावधानी रखें। नई शुरुआत के लिए मीन राशि वालों का दिन अच्छा नहीं है। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

- Advertisement -

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर ध्यान दें और अमल भी करें। ऐसा करना आपके लिए बेहतरीन रहेगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। अचानक कोई यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। इस यात्रा का बहुत ही सुखद अनुभव रहेगा।
नेगेटिव- रिश्तो को संभाले और वर्तमान में ही रहे। वरना बीती हुई नकारात्मक बातें आपका आज भी डिस्टर्ब कर देंगी। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की स्थिति बन रही है। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां अपनी देखरेख में करवाने से कुछ सुधार आएगा और किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अजनबी लोगों पर भरोासा न करें। नौकरी में अभी स्थिति यथावत ही रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति संवेदनशील रहे।
स्वास्थ्य- दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखना जरूरी है। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- आप अपनी कुशलता और समझदारी से किसी भी समस्या पर काबू पा लेंगे। कुछ समय आत्मनिरीक्षण और आत्म मनन में जरूर लगाएं। आपके प्रतिद्वंद्वी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। मान-सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- समझदारी से काम ले, सफलता मिलने पर ज्यादा बखान करना भी ठीक नहीं है। घर से संबंधित गतिविधियों में अत्यधिक फिजूलखर्ची की स्थिति रहेगी। अपने बजट का ध्यान रखे। रिश्तेदारी के सिलसिले में आप खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे।
व्यवसाय- कुछ रुकावटें बनी रहेंगी। लेकिन समय के हिसाब से चीजें बेहतर होती जाएंगी इसलिए निराश न हो। साझेदारी के व्यवसाय में काम पूर्ववत ही चलता रहेगा। युवा वर्ग जल्दी सफलता पाने की लालसा में गलत गतिविधियों की ओर आकर्षित न हो।
लव- आपसी संबंधों में कुछ टकराव की स्थिति होने से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखें।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से वायरल बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। उचित आराम और इलाज दोनों जरूरी हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- आज समय मिश्रित फलदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है। दूसरों के प्रति सद्भाव रखने से आपका भी मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका सहयोग बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह के वाद-विवाद की स्थिति बनने पर धैर्य और शांति बनाए रखें। वरना इसका नकारात्मक असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। लेनदेन संबंधी मामलों में कोई भी निर्णय लेते समय जल्दबाजी ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी जानकारियां हासिल करें। दूरदराज के पार्टियों से संपर्क रखें। इससे आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। ऑफिस में अपने काम करने की नीतियों में बदलाव लाने की कोशिश करें।
लव- परिवार में हास परिहास और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर भी रहेगा।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं। परंतु थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी। पिछले कुछ दिनों से जिस कार्य के प्रति आप कड़ी मेहनत कर रहे थे, आज उसके फल की प्राप्ति उम्मीद से ज्यादा हो सकती है। परंतु कोई भी कार्य करने से पहले पूरी रूपरेखा बनाने से ज्यादा अच्छे परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करना भी जरूरी है। ख्याली पुलाव ना बनाएं। मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभालकर रखें। तनाव रहने पर मोटिवेशनल प्रोग्राम आपके लिए लाभदायक रहेंगे।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में शिद्दत से अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों पर भरोसा करना उचित नहीं है। लाभ के मार्ग और अधिक प्रशस्त होंगे। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव बना रहेगा।
लव- घर की व्यवस्था खुशनुमा और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- कब्ज, गैस, अफारा जैसी दिक्कतों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखना भी जरूरी है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना भी अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त या कहीं निवेश करने संबंधी योजनाओं को कार्यान्वित करने का अनुकूल समय है। युवा वर्ग को इंटरव्यू आदि में उचित सफलता मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- कोई भी प्रतिकूल परिस्थिति आने पर धैर्य ना खोए और प्रयत्नशील बने रहे। दोपहर बाद ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्य में व्यस्त रहें। फालतू की गतिविधियों में ध्यान देने से तनाव ही रहेगा।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा सभी काम निगरानी में ही करवाएं। नए और अजनबी लोगों पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों की सख्ती से परेशान रहेंगे।
लव- घर में आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- घुटनों तथा जोड़ो का दर्द परेशान करेगा। सिकाई आदि करें तथा आयुर्वेदिक इलाज इसके लिए सबसे अच्छा है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान देने से खुशी मिलेगी और पहचान भी बनेगी। मीडिया और मार्केटिंग से संबंधित जानकारियों को और अधिक हासिल करें। इससे आपको अपनी दिनचर्या तथा व्यवसाय संबंधी नई दिशा हासिल हो सकती है।
नेगेटिव- अनजान लोगों को पैसा उधार ना देना ही उन पर विश्वास करें। गलतफहमी की वजह से कुछ रिश्ते में अनबन भी आने की आशंका है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगो को कुछ दिक्कत आ सकती है। इसलिए पेपर वर्क बहुत ही सावधानी से करें।
व्यवसाय- बिजनेस को लेकर पूरी तरह समर्पित रहेंगे। आपको मेहनत के मुताबिक नतीजे भी मिलेंगे। कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसका समाधान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में कुछ दिक्कतें आने से तनाव बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। व्यर्थ की मौज मस्ती से दूर रहें।
स्वास्थ्य- गरिष्ठ और तले भुने खानपान की वजह से ब्लड प्रेशर और पेट संबंधी समस्या रहेगी। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- कोई नया कार्य शुरू करने या निवेश करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी लेना आपको मुश्किलों से बचाएगा। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए। इससे आपको अपने व्यवहार और दिनचर्या में आश्चर्यजनक सुधार दिखेगा।
नेगेटिव- बच्चों की समस्या को सुलझाने में आपका योगदान बेहतरीन रहेगा। इससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा। भावनाओं में बहकर अपने कोई भी महत्वपूर्ण बातें किसी के साथ शेयर ना करें। वरना कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपसे धोखा कर सकता है।
व्यवसाय- कई गतिविधियों में व्यस्तता के कारण आप बिजनेस में ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे। इस समय कोई भी बदलाव करना ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोग किसी को भी अपने कार्यों की जानकारी ना दें। गोपनीयता बनाकर रखना जरूरी है।
लव- घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंग में कोई तनाव जनक स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती हैं। परंपरागत तरीके के इलाज को विशेष महत्व दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- रुका हुआ इनकम सोर्स स्त्रोत फिर शुरू होने से राहत मिलेगी। लेनदेन या प्रॉपर्टी से जुड़ा काम अटका हुआ है तो कोशिशों से सफलता मिल सकती हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रति आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- व्यस्तता के साथ-साथ घर परिवार में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा अपना योगदान दें। ध्यान रखें कि किसी भी तरह का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थीयों को अपने किसी विषय में समस्या का समाधान ना मिलने से तनाव रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में इस समय बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार तथा मूल्यांकन करने की जरूरत है। बिना सोचे-समझे किसी भी तरह का रिस्क ना लें, वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। जनसंपर्क द्वारा फायदा हो सकता है।
लव- युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी। व्यवसायिक परेशानियों को अपने पारिवारिक जीवन पर हावी ना होने दें।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी समस्या बढ़ेगी। आयुर्वेदिक इलाज बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति कुछ बेहतर हो रही है। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में आज सुधार महसूस करेंगे। दोबारा अपने निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अमल करना आपको उचित मार्गदर्शन देगा।
नेगेटिव- कोई अप्रिय समाचार मिलने से तनाव और भय जैसी स्थिति रह सकती है। कुछ समय मेडिटेशन में भी जरूर व्यतीत करें इससे सकारात्मकता आएगी। साथ ही व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें और मस्त रहें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में इस समय अपनी कार्यप्रणाली और व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सरकारी सेवारत लोग किसी भी अनैतिक कार्य में रुचि ना लें अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।
लव- पारिवारिक सदस्य मिल-जुलकर बैठेंगे और अपनी अपने विचार सांझा करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- ठंडी हवा और पोलूशन की वजह से किसी तरह का इन्फेक्शन होने की आशंका है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल हो रही है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी, इसलिए बहुत ही सकारात्मक तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे। अगर कोई पैतृक संपत्ति मामला चल रहा है, तो आपसे सहमति से सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर ही विश्वास रखें। दूसरों के सुझाव आपके लिए गलत भी हो सकते हैं। शेयर्स, सट्टा जैसे जोखिम भरे कार्यों से दूर रहे। इस समय बड़ा नुकसान होने की भी आशंका बनी हुई है। युवा वर्ग भी व्यर्थ की गतिविधियों के प्रति आकर्षित रहेंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी नया कार्य आरंभ करने का उचित समय है। आपकी योजनाएं भी क्रियान्वित होंगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करते समय बहुत अधिक धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां बिगड़ सकती है।
लव- परिवार से संबंधित किसी भी परेशानी का आपसी विचार-विमर्श द्वारा समाधान निकालें। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर योजनाएं बनेंगी।
स्वास्थ्य- अपने ऊपर काम का अधिक बोझ ना ले। इस समय सर्वाइकल और कंधों के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- परिवार पर वरिष्ठ लोगों का स्नेह और सहयोग बना रहेगा। पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य को लेकर अथक मेहनत कर रहे थे, उससे संबंधित अचानक फायदा मिल सकता है। घर में धार्मिक आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत मामलों को बाहरी लोगों के साथ शेयर ना करें। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा भी आएगा कि जिस पर कटौती करना मुश्किल होगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद रह सकते हैं। शांति से ही सुलझाएं, तो अच्छा है।
व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया द्वारा व्यवसाय संबंधी कुछ खास जानकारियां मिलेंगी। कामों में ज्यादा समय बीताएं। अच्छा मुनाफा मिलने की भी संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। समय पर अपना प्रोजेक्ट पूरा करें।
लव- घर में सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है। हालांकि थोड़ी सी सावधानी भी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- किसी अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। किसी सहयोगी के मुश्किल समय में उसकी मदद करना आपको खुशी प्रदान करेगा। युवाओं को अपने करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिलने वाली है।
नेगेटिव- आज दिन भर बहुत ही सचेत रहने की जरूरत है। छोटी सी गलती भी बहुत बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती हैं। जमीन-जायदाद संबंधी किसी भी मामले में रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन आज स्थगित रखें। संतान की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। तथा एक दूसरे पर निर्भर रहने की बजाय अपना भरपूर योगदान दें। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
लव- घर परिवार में उचित सामंजस्य बनाकर रखें और एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखें। प्रेम संबंधों में पड़कर अपना नुकसान ना करें।
स्वास्थ्य- तनाव और चिंता लेना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक रहेगा। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

नकली आईअी ऑफिसर बनकर ढाई लाख लूटे, सिविल लाइन पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

Acn18.com. पावर सिटी कोरबा की सिविल लाइन पुलिस ने दिनदहाड़े लूट के एक मामले में चार लोगों को गिरफ्तार...

More Articles Like This

- Advertisement -