spot_img

छत्तीसगढ़ में देश की सबसे फास्ट ट्रेन:हाईटेक सुविधाओं से लैस है वंदेभारत; 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नागपुर जाएगी

Must Read

acn18.com बिलासपुर/देश की सबसे तेज चलने वाली वंदेभारत ट्रेन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए 11 दिसंबर को शुरू होने वाली है। इस बीच बुधवार की रात 12.40 बजे यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पहुंची। यह ट्रेन कोचिंग डिपो में परीक्षण के बाद 10 दिसंबर को नागपुर के लिए रवाना होगी। वहां से 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। वंदेभारत ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। SECR के लिए यह पहली ट्रेन होगी, जो सबसे तेज गति से दौड़ेगी।

- Advertisement -

सेमी-हाई स्पीड इस ट्रेन की खासियत है कि यह स्मूथली रन करेगी। इसे पुराने रूप से भी बेहतर डिजाइन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें रिवॉल्विंग सीट लगाई गई है। इसमें ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था के साथ गेट में सेंसर लगा है, जिससे गेट ऑटोमेटिक खुलेगी और बंद हो जाएगी। ट्रेन में यात्रियों के लिए सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गई है।

ट्रेन में है आरामदायक रिवाल्विंग चेयर।
ट्रेन में है आरामदायक रिवाल्विंग चेयर।

वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड से पहले ही स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए जोन के अधिकारियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। रैक लेने के लिए जोन से एक टीम चेन्नई रवाना की गी थी। टीम में शामिल लोको पायलट और स्टाफ मंगलवार की रात दो बजे चेन्नई से रैक लेकर निकले थे। इसके साथ ही हरी झंडी मिलने के बाद से जोन व मंडल के रेल अफसरों ने कोचिंग डिपो में मेंटनेंस की तैयारी भी शुरू कर दी थी। इसका मेंटेनेंस जोनल मुख्यालय के कोचिंग डिपो में ही होना है। इसके लिए वाशिंग लाइन नंबर एक को तैयार किया गया है। वंदे भारत ट्रेन की रैक विजयवाड़ा-गोंदिया, दुर्ग, रायपुर होते हुए देर रात बिलासपुर स्टेशन पहुंची।

यात्रियों की सुविधाओं के साथ मनोरंजन के लिए लगा है LED स्क्रीन।
यात्रियों की सुविधाओं के साथ मनोरंजन के लिए लगा है LED स्क्रीन।

 

ट्रेन को देखने के लिए उत्सुक नजर आए रेल अफसर और शहरवासी
इस ट्रेन के आने की जानकारी रेल अफसरों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी हो गई थी। ट्रेन के नागपुर और गोंदिया पहुंचने के बाद से ही वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा था। लिहाजा, ट्रेन के आने के इंतजार में रेल अफसरों के साथ ही शहर के लोग भी स्टेशन पहुंचे थे। जैसे से प्लेटफार्म नंबर 8 में ट्रेन पहुंची, लोगों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया। इस दौरान ट्रेन के अंदर जाकर भी लोग सेल्फी लेते नजर आए।

दिखने में भी आकर्षक है वंदेभारत ट्रेन।
दिखने में भी आकर्षक है वंदेभारत ट्रेन।

 

11 दिसंबर को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नागपुर में इसके लिए समारोह का आयोजन किया जाएगा और वहीं, से पीएम मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर के लिए रवाना करेंगे। हालांकि, उनके कार्यक्रम की अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और न ही रेल अफसरों ने इसकी पुष्टि की है। रैक लेकर आने वाले स्टाफ ने नाम न छापने की शर्त पर इसकी जानकारी दी है।

लोको पायलट के लिए भी आवश्यक और अत्याधुनिक सुविधाएं।
लोको पायलट के लिए भी आवश्यक और अत्याधुनिक सुविधाएं।

 

खानपान को लेकर आज खुलेगा टेंडर
इस ट्रेन में खानपान को लेकर भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। IRCTC व रेलवे ने मिलकर मेन्यू तय किया है। इसके बाद खानपान की व्यवस्था संचालित करने के लिए टेंडर जारी किया गया। गुरुवार को इसका टेंडर खुलेगा। इसके बाद खानपान की सुविधा संचालित करने वाले ठेकेदार का नाम ओपन हो जाएगा। इस महत्वपूर्ण ट्रेन में खानपान की IRCTC पूरी निगरानी करेगी।

160 किमी प्रतिघंटे की है रफ्तार
वंदेभारत ट्रेन भारत में सबसे तेज चलनी वाली गाड़ी है। यह ट्रेन सिर्फ 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी हाई-स्पीड 180 किमी प्रतिघंटे है। फिलहाल, इसे रेलवे 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चला रही हैं, जिसे 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक ले जाने का प्लान है। मगर बिलासपुर नागपुर रूट पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जाएगी। इसके लिए ट्रायल भी हो चुका है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित और इसमें ऑटोमेटिक गेट लगे हैं। इस ट्रेन में सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में लगी होती हैं।

बिलासपुर जोनल मुख्यालय के कोचिंग डिपो में होगा मेंटनेंस।
बिलासपुर जोनल मुख्यालय के कोचिंग डिपो में होगा मेंटनेंस।

 

वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है और यह अपने पुराने रूप से भी बेहतर है। नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई है। इसमें ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था की गई है। इसमें वाईफाई सुविधा के साथ ऑन-डिमांड कंटेंट की व्यवस्था है। इस अपग्रेडेड ट्रेन में तीन घंटे का बैटरी बैकअप है। पहले यह बैकअप एक घंटे का था।

चेन्नई से 12.30 घंटे में पहुंची बिलासपुर।
चेन्नई से 12.30 घंटे में पहुंची बिलासपुर।

 

सिक्योरिटी से लैस वंदेभारत ट्रेन

  • इंजन: ट्रेन सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन युक्त होगी, यानी इसमें अलग से इंजन नहीं होता है। आगे और पीछे, दोनों तरफ लोको पायलट केबिन बने होंगे।
  • जीपीएस: ट्रेन में जीपीएस सिस्टम लगा होने से इसकी लोकेशन मोबाइल पर भी चेक कर सकेंगे। मोबाइल एप पर ट्रेन का टाइम व लोकेशन शो होगी।
  • सीसीटीवी: सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी भी लगे होंगे।
  • वैक्यूम बेस्ड बायो टायलेट: कोच के टॉयलेट वैक्यूम बेस्ड बायो टायलेट होंगे। जैसे फ्लाइट में होते हैं। इससे टॉयलेट क्लीन रहेंगे।
  • इमरजेंसी पुश बटन: कोच में इमरजेंसी पुश बटन होगा, इससे किसी भी तरह की इमरजेंसी होने पर दबा सकेंगे।
  • यूरोपियन स्टाइल चेयर : एग्जीक्यूटिव क्लास की चेयर यूरोपियन स्टाइल की आरामदेह सीट है, जो गोल्डन, वायलेट और पिंक कलर में होती है।
  • फ्लाइट जैसी लगेज रैक : इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में लगी होती हैं।

रेलवे का संभावित टाइम-टेबल
बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन के लिए संभावित समय सारिणी बनाई गई है। वंदे भारत ट्रेन का बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और नागपुर स्टॉपेज दिया जाएगा। यह गाड़ी शनिवार को छोड़ सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी। लगभग 5.30 घंटे लोग बिलासपुर से नागपुर पहुंच जाएंगे।

यह गाड़ी बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे छूटकर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहां से 2.5 बजे दोपहर में रवाना होकर 7.35 बजे वापस बिलासपुर पहुंचेगी। संभावित टाइम टेबल के अनुसार सुबह 8.6 बजे रायपुर, 8.47 बजे दुर्ग, 10.35 बजे गोंदिया और 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। फिर नागपुर से दोपहर 2.5 बजे रवाना होकर 3.46 बजे गोंदिया, 5.30 बजे दुर्ग, 6.8 बजे रायपुर और 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

30 सितंबर को पीएम ने दिखाई थी हरी झंडी

नई पीढ़ी की इस वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को 30 सितंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मोदी ने गांधीनगर से लेकर अहमदाबाद तक इसमें यात्रा भी की थी।

गांजा और शराब के साथ दो आरोपी किए गए गिरफ्तार,पुलिस चला रही है कोरबा जिले में निजात अभियान

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -