Home KORBA चोरों ने चुनौती देते हुए तीन दुकानों में की चोरी,नाइट पेट्रोलिंग के...

चोरों ने चुनौती देते हुए तीन दुकानों में की चोरी,नाइट पेट्रोलिंग के दावों की खुल रही कलाई

0
124

Acn18.com/जमनीपाली क्षेत्र में संचालित सत्यम कॉपर्स का संचालन विनय राय का बेटा मनीष करता है। पिछले शाम 7:00 बजे वह दुकान की शटर बंद कर अपने घर चला गया। अगले कुछ घंटे में यहां पर क्या होने वाला है इस बारे में संचालक ने कोई कल्पना नहीं की थी। देर रात को अपराधिक तत्वों ने पीछे से सेंध लगाई और खिड़की उखाड़ने के साथ भीतर राखी फोटोकॉपी मशीन प्रिंटर के अलावा रेफ्रिजरेटर और कैश काउंटर से 9000 की नगदी रकम पार कर दी। विनय राय और उनके पुत्र मनीष को सुबह इस घटना के बारे में सुबह जानकारी हुई। पीड़ित पक्ष ने बताया कि पिछली रात को केवल उनकी दुकान में ही नहीं बल्कि आसपास की दो और दुकान को भी आपराधिक तत्वों में टारगेट किया है और यहां से काफी सामान की चोरी की है।

error: Content is protected !!