spot_img

पांच किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ,पसान पुलिस ने की कार्रवाई ,कोरिया जिले से लाकर खपाता था गांजा

Must Read

acn18.com कोरबा /कोरबा की पसान पुलिस ने पांच किलो गांजे के साथ एक आरोपी को पकड़ने में अहम सफलता पाई है। पुलिस ने यह कार्रवाई ग्राम कुम्हारी दर्री में की है। मुखबीर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी,कि शत्रुहन साहू नामक व्यक्ति कोरिया के ग्राम पोड़ी बचरा से गांजा लाकर रखा हुआ है और उसे बेचने के फिराक में है। पुलिस ने तत्काल छापामार कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

कोरबा जिले की पसान पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोरिया से जिले से गांजा लोकर पसान क्षेत्र में खपाया करता था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम शत्रुहन सिंह है,जो ग्राम कुम्हारी दर्री का निवासी है। बताया जा रहा है,कि आरोपी कोरिया जिले के ग्राम पोड़ी बचरा से गांजा लाता था और उसकी बिक्री किया करता था। पिछली रात पुलिस को जानकारी मिली,कि आरोपी गांजा लाकर अपने घर में छिपा कर रखा था। पुलिस ने तत्काल उसके घर पर छापा मारा और पांच किलो गांजा के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।

जप्त गांजे की कीमत 75 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में आज लगेगी जूदेव की प्रतिमा:RSS चीफ मोहन भागवत करेंगे मूर्ति का अनावरण, दो दिन के दौरे पर पहुंचे हैं जशपुर

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -