acn18.com बेमेतरा /अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाए जाने की परंपरा है। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अब की बार मिट्टी और गोबर के दीयों की जबरदस्त मांग बनी हुई है। इसकी आपूर्ति करने का काम महिलाओं के समूह कर रहे हैं। बेमेतरा जिले के राखीजौबा में महिलाओं ने दीपावली पर इस बार भी अपने प्रयास से अच्छी कमाई की।
समय के साथ पर्व और उत्सव को लेकर लोगों की मानसिकता में जबरदस्त बदलाव हुआ है और अब वे अपनी परंपरा को महत्व देने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्थानीयता को बढ़ावा देने संबंधी आव्हान का असर हर तरफ हो रहा है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साझा विकास खंड में दीपावली पर महिलाओं ने मिट्टी और गोबर के कलात्मक दियो को बड़ी संख्या में तैयार किया। पिछली बार भी यह काम हुआ था और इस बार इसे हाथ में लेने के साथ जबरदस्त आमदनी हासिल की गई।
भारत सरकार के द्वारा पंचायत और ग्रामीण विकास संबंधी कार्यों के लिए दिए जाने वाले फंड का उपयोग इन कार्यों में किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। सामाजिक और आर्थिक रूप से वे लगातार आगे बढ़ रही हैं और दीपावली का पर्व उनके लिए एक तरह से वरदान साबित हो रहा है।
रायपुर: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की बधाई और शुभकामनाएं