spot_img

GPM में फिर से हाथी का आतंक शुरू:कई लोगों के घर तोड़े, बुजुर्ग महिला पर किया हमला; दहशत में लोग

Must Read

ACN18.COM गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/ छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) जिले में हाथियों का आतंक फिर से शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर से यहां पर 3 हाथियों का दल पहुंच गया है। जिसमें से एक हाथी अपने दल से भटक गया है। जिसने अब जमकर उत्पात मचाया है। उसने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। इतना ही नहीं कई लोगों के घरों को भी उसने तोड़ दिया है।

- Advertisement -

मरवाही वन मंडल में इन दिनों 3 हाथियों का दल पहुंचा हुआ है। उसी में से एक हाथी भटक गया है, जो लगातार आतंक मचा रहा है। गुरुवार रात को वही हाथी दानीकुंडी गांव के आस-पास गया था। यहां से वह करगीकला पहुंच गया था। करगीकला में ही उसने बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। महिला उस वक्त अपनी खेत वाले घर में सो रही थी। अगले दिन शुक्रवार को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

महिला पर हमला करने से पहले वह दानीकुंडी में कई लोगों के मकान को भी तोड़ चुका था। जिसके चलते लोग दहशत में आ गए हैं। कई लोगों ने रात को ही उसे भगाने की कोशिश की थी। जिसके बाद वह करगीकला वाले इलाके में गया था। वहीं वन विभाग को भी इस बात की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। वन विभाग भी इस हाथी पर नजर बनाए हुए है। यहीं नहीं 2 और हाथियों पर भी वन विभाग की नजर है। फिलहाल हाथी इस समय ढपलीपानी इलाके में है।

दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर:हथियारबंद माओवादियों के होने की सूचना पर निकले थे जवान; शव भी बरामद

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -