Home KORBA शाम को लगा बिजली का खंभा सुबह होते ही गायब, गाड़ी में...

शाम को लगा बिजली का खंभा सुबह होते ही गायब, गाड़ी में लोड करते CCTV में कैद; पार्षद ने दी आंदोलन की चेतावनी देखिए वीडियो

0
3

Acn18.com/​कोरबा शहर के रानी रोड स्थित चित्र टॉकीज के समीप ट्रांसफार्मर के पास कल शाम लगाया गया बिजली का खंभा और स्ट्रीट लाइट रात भर जलने के बाद सुबह 5:00 बजे के आसपास गायब हो गया। खंभा उखाड़कर एक गाड़ी में लोड करते हुए कुछ लोग कैमरे में कैद हुए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप और आक्रोश का माहौल है।

​स्थानीय लोगों के अनुसार, चित्र टॉकीज के पास ट्रांसफार्मर के समीप शाम को नया बिजली का खंभा खड़ा कर उसमें स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। रात भर लाइट जलती रही, जिससे क्षेत्रवासियों को लगा कि अब इस हिस्से से अंधेरे की समस्या खत्म हो गई है। लेकिन जब सुबह करीब 5:00 बजे लोगों ने देखा तो वहां से खंभा और स्ट्रीट लाइट दोनों नदारद थे। इस घटना का एक पहलू यह भी है की​खंभा निकालकर गाड़ी में लोड करते हुए संदिग्ध कैमरे में कैद हुए हैं, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा तेज है।

​
​घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों और पार्षद धनश्री साहू ने नाराजगी और आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इलाके में कबाड़ियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सार्वजनिक संपत्ति और बिजली के खंभों तक को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं।
स्थानीय पार्षद ने कहा है कि ​”रात को खंभा लगता है, लाइट जलती है और लोग खुश होते हैं कि अंधेरे का साम्राज्य समाप्त हुआ, लेकिन सुबह देखते हैं तो खंभा ही गायब है। यदि चोर पकड़े नहीं गए और तत्काल फिर से खंभा लगाकर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई, तो आंदोलन किया जाएगा।”

​स्थानीय नागरिकों और पार्षद ने मांग की है कि कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें पकड़ा जाए और क्षेत्र में दोबारा बिजली का खंभा लगाकर स्ट्रीट लाइट चालू की जाए। मांग पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

error: Content is protected !!