कांकेर। शहर के बीच कोतवाली के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीसीटीवी फुटेज वायरल, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
शहर के व्यस्त इलाके और कोतवाली के ठीक सामने कार के अनियंत्रित होकर पलटने की इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में हादसा कैद होने की चर्चा है।
शहर के बीच बेतरतीब और तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों को लेकर यातायात पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में रफ्तार पर नियंत्रण और यातायात निगरानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।





