Acn18. Com.कोरबा के कटघोरा वनमंडल में मानव-वन्यजीव संघर्ष और अवैध शिकार की दो घटनाओं ने वन सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाथियों से फसल बचाने के लिए खेत में बिछाए गए करंट प्रवाहित तार ने एक किसान की जान ले ली, वहीं जंगल में शिकारियों के फंदे में फंसकर एक भालू की मौत हो गई।पहली घटना पसान वन परिक्षेत्र के ग्राम लोकरहा की है। यहां 38 वर्षीय किसान कृष्णा एक्का अपने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान हाथियों से फसल बचाने के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।वहीं दूसरी घटना केंदई रेंज की है, जहां अज्ञात शिकारियों द्वारा जंगल में लगाए गए लोहे के फंदे में फंसकर एक भालू की मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है।एक ही वनमंडल में हुई इन दो घटनाओं ने ग्रामीणों की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।





