Home KORBA मुआवजे की मांग करने पहुंचीं महिलाओं से SECL कार्यालय में बदसलूकी का...

मुआवजे की मांग करने पहुंचीं महिलाओं से SECL कार्यालय में बदसलूकी का आरोप, मोबाइल छीनने और धमकाने की शिकायत से मचा हड़कंप!

0
4

Acn18. Com.कोरबा जिले के SECL दीपका कार्यालय में मुआवजे की मांग लेकर पहुंचीं महिलाओं ने एक अधिकारी पर अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, वीडियो बना रही एक महिला का मोबाइल भी छीनने का आरोप है। मामले को लेकर महिलाओं ने दीपका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।मामला 17 सितंबर का है, जब सुहागपुर और सुवाभोंडी गांव की आठ महिलाएं मकान और बसाहट के मुआवजे की मांग लेकर SECL के दीपका कार्यालय पहुंची थीं। पीड़ित महिलाओं चंद्रकली पटेल, ललिता जगत और दिव्या जगत सहित अन्य का आरोप है कि अधिकारी सुशील कुमार साहू ने उनके साथ गाली-गलौज की और गांव छोड़कर चले जाने की बात कही।महिलाओं का यह भी आरोप है कि वीडियो बना रही दिव्या जगत का मोबाइल एक महिला कर्मचारी के जरिए छीनकर केबिन में रखवा दिया गया.अब महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत कर CCTV फुटेज सुरक्षित रखने, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

error: Content is protected !!