Home KORBA कोरबा में खाद्य विभाग का छापा, होटल हेरिटेज इन के किचन में...

कोरबा में खाद्य विभाग का छापा, होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोचों का डेरा और एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा!

0
6

Acn18. Com.कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ जांच अभियान चलाते हुए बड़ी लापरवाही उजागर की है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल हेरिटेज इन के निरीक्षण के दौरान किचन में भारी अव्यवस्था मिली। यहां एक्सपायरी खाद्य सामग्री के साथ बड़ी संख्या में कॉकरोच पाए गए। विभाग ने बिरयानी राइस का नमूना जांच के लिए लिया है। वहीं, किचन की व्यवस्था में सुधार होने तक होटल का लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा की गई है।इसके अलावा बालको भदरापारा स्थित साहू जनरल स्टोर से सरसों तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं, 18 नवंबर को टीपी नगर स्थित फूडियो रेस्टोरेंट को अनहाइजीनिक परिस्थितियों में संचालित पाए जाने पर सात दिनों तक बंद रखने का नोटिस जारी किया गया है।खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य प्रतिष्ठानों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या खुलासा होता है और लापरवाही बरतने वाले प्रतिष्ठानों पर आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

error: Content is protected !!