Home Uncategorized नवागढ़ में कन्या छात्रावास के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, दो स्कूली बच्चे...

नवागढ़ में कन्या छात्रावास के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, दो स्कूली बच्चे घायल, 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल।Video

0
4

Acn18. Com.भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ नगर में कन्या छात्रावास के सामने एक सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल 112 की टीम को मौके पर भेजा गया। 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल बच्चों को नवागढ़ के राछाभाठा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। फिलहाल बच्चों की स्थिति और हादसे के वास्तविक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।इस घटना ने एक बार फिर स्कूल और छात्रावास के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि स्कूल और छात्रावास के आसपास सावधानी से वाहन चलाएं।

error: Content is protected !!