Acn18. Com.में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सरेआम मारपीट करने से भी नहीं डर रहे। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के शारदा विहार मोड़ पर एक युवक ने नाई दुकान संचालक के बेटे के साथ जमकर मारपीट की। हैरानी की बात यह है कि बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी से भी आरोपी भिड़ गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामला मुड़ापार शारदा विहार मोड़ का है, जहां केदार श्रीवास की नाई दुकान पर पहुंचे उनके बेटे रितेश श्रीवास के साथ स्थानीय निवासी पंकज शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमले में रितेश के सिर पर चोट आई है।मारपीट की सूचना पर बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी रूपम राजपूत के साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंकज की आए दिन की हरकतों से मोहल्लेवासी परेशान हैं।घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। पीड़ित ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





