Acn18. Com.जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा में नौकरी के नाम पर 2 लाख रुपये की वसूली का आरोप लगने के बाद भाजपा नेत्री पूजा राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रायपुर निवासी सौरभ गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पूजा राठौर ने नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 2 लाख रुपये लिए, लेकिन न तो नौकरी लगवाई और न ही रकम वापस की। मामले में महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इधर, शिकायत के बाद एसपी ने पूजा राठौर को महिला सहायता केंद्र के काउंसलर पद से हटा दिया है। इस कार्रवाई से नाराज पूजा राठौर ने एसपी से मुलाकात कर अपनी सफाई रखी और जांच पूरी होने से पहले पद से हटाए जाने पर सवाल उठाए। साथ ही दोबारा नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर पुनर्नियुक्ति नहीं मिली, तो एसपी कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगी।





