Acn18. Com.कोरबा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कटघोरा धान खरीदी केंद्र से इसकी शुरुआत हुई, जहां पहले ही दिन एक किसान ने अपनी उपज बेची। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिले में इस साल 8 नए खरीदी केंद्र भी शुरू किए गए हैं, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
कोरबा जिले में इस खरीफ विपणन वर्ष कुल 65 समितियों के अंतर्गत 73 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की व्यवस्था की गई है। इनमें 8 नए केंद्र शामिल हैं।
जिले के कुल 53 हजार 445 पंजीकृत किसान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेच सकेंगे। शासन द्वारा किसानों को 3 हजार 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य दिया जाएगा।
धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही जिले में खरीदी प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने किसानों की सुविधा और सुचारू खरीदी व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां की हैं।





